बागपत। सिसाना गांव में गत शुक्रवार को राजेश पत्नी यशपाल और सुदेश पत्नी सतपाल को पड़ोसियों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। उन्होंने पड़ोसियों पर कुत्ते से कटवाने का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सूरज पुत्र हरपाल, मिरची पुत्र बिल्लू, काला पुत्र बिल्लू व बोबी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फरार तीनों आरोपी गिरफ्तार
अमीनगर सराय (बागपत)। कमाला गांव में दलित युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिंघावली थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को गांव में दलित युवक आकाश पुत्र धनपाल को सात युवक कार में डालकर ले गए और उसकी पिटाई की। इस मामले में चार युवकों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। तीन आरोपी फरार थे। शनिवार को पुलिस ने बड़ौत रोड पर गावड़ी के जंगल से सन्नी पुत्र देवेंद्र, कविंद्र पुत्र राज सिंह, अंकुर पुत्र वीरेंद्र निवासीगण कमाला को गिरफ्तार किया।