फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शांति नगर मोहल्ले में बुधवार की रात्रि में शराब पीकर चार युवकों ने एक मकान में घुसकर महिला से अश्लील हरकतें कीं और विरोध करने पर महिला सहित तीन लोगों के साथ मारपीट की। घायलों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

शांति नगर में राहुल पुत्र रोशन का मकान है। बुधवार रात्रि वे घर में थे। तभी शराब पीकर चार युवक घर मेें घुसे और वहां मौजूद महिलाओं के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट की। इससे राहुल, उसके पिता रोशन और भाभी काजल पत्नी रवि घायल हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर लोग वहां आए तो उन्हें आता देख भाग निकले। इस संबंध मेें उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी । इस वारदात के बाद आरोपी घर से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें