फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार गांव से पलायन को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दस दिन पहले किशोरी से रेप के प्रयास के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर हत्या की धमकी दे रहा है। इसके बाद से किशोरी इतनी डरी हुई है कि वह खाना भी नहीं खा रही है। पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के पिता ने कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 13 अप्रैल को पड़ोस में दुकान करने वाले युवक ने घर में घुसकर उसकी 16 वर्षीय किशोरी के साथ रेप का प्रयास किया था। शोर मचाने पर आरोपी छुरी दिखा कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। भागते समय छुरी गिर गई। इस संबंध में उन्होंने गांव के ही आशू पुत्र महफूज के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में दस दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब आरोपी पक्ष के लोग फैसले का दबाव बना रहे हैं। आरोपी युवक तमंचा लेकर गांव में खुलेआम घूम रहा है और पीड़ित परिवार को हत्या की धमकी दे रहा है। इस वारदात के बाद से किशोरी डरी हुई है। वह ठीक से खाना भी नहीं खा रही है। परिवार के लोग शर्म के कारण घर से बाहर भी नहीं निकल पाते हैं। आरोपी के डर से पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है। कोतवाली प्रभारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें