फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूप में युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। सूप गांव में किसान ने कनपटी पर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया।
विज्ञापन

किसान रविंद्र (33) पुत्र महक सिंह सूप गांव का रहने वाला था। वह मंगलवार की सुबह 6 बजे घेर में पिता और ताऊ के लिए पानी लेकर आया । इसी दौरान उसने अपने पिता और ताऊ के सामने ही कनपटी पर तमंचा सटाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आस पड़ोस के लोग उधर दौड़े तो रविंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था, उसके हाथ में तमंचा भी था। परिजनों ने घटना की सूचना रमाला थाने में दी। सूचना पर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने मौके से तमंचा और एक खाली खोखा बरामद किया । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि रविंद्र कई दिनों से डिप्रेशन में था। वह कई दिन से लगातार भांग व शराब का सेवन कर रहा था। नशे में ही उसने आत्महत्या की है। वह खेती-बाड़ी करता था। दो भाइयों में रविन्द्र छोटा था। उसका बड़ा भाई अपने परिवार के साथ अलग रहता है। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। उसकी पत्नी अनुरेखा का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें