फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता के पेट में चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में पैसे मांगने पर दो युवकों ने मारपीट कर एक सब्जी विक्रेता के पेट में चाकू घोप दिया। जिससे लहुलूहान होकर वह गिर गया। सब्जी मंडी में अफरातफरी मच गई। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। घायल को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन

घायल शाहिद पुत्र इकबाल पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। मंगलवार को जब वह अपने फड़ पर बैठा था। नदीम आदि आए तो उनसे उसने अपने उधार पैसों का तगादा किया तो वे उसे उल्टा गाली-गलौच करने लगे। बाद में उसके साथ मारपीट कर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इससे सब्जी मंडी में अफरातफरी मच गई और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में शाहिद ने दो को नामजद कराकर कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें