फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पिलाकर मजदूर को ईंटों से हमलाकर किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हसनपुर मसूरी गांव में दो सौ रुपये के लेनदेन के विवाद में मजदूर को ईंटों से हमलाकर अधमरा करने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि घर से बुलाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर खेकड़ा पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर मसूरी निवासी ताजुद्दीन मजदूरी करता है। उसका दूसरे समुदाय के एक युवक से करीब एक साल पहले दो सौ रुपये के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया। उस समय गांव के जिम्मेदार लोगों ने बीच बचाव करा दिया । तभी से आरोपी उससे अंदरूनी रंजिश रखता है। आरोपी युवक ने अपने साथी से ताजुद्दीन को बुधवार को घर से बुलवाया और बहाने से खेत में ले गए। वहां उसको जबरदस्ती शराब पिलाई। जान से मारने की नियत से ईंटों से उस पर प्रहार किया। इससे वह बेहोश हो गया। हमलावर उसे मृत समझकर भाग गए। होश आने पर वह किसी तरह खेत से रोड तक आया। वहां से पुलिस उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंची और खेकड़ा पुलिस को घटना की जानकारी दी। कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिजन उसको लेकर बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर पहुंचे। घायल ताजुद्दीन के परिजनों ने कहा हमलावर पूर्व में भी कई बार उनके साथ झगड़ा कर चुके हैं। उन्होंने कहा हमलावर लगातार मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर सुरक्षा दिलाने की मांग की। एसपी जय प्रकाश ने कहा खेकड़ा थाना प्रभारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें