फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी गांव में तार टूटने से 17 बीघे ईख जली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत लाइन से जली ईख की फसल के मुआवजे की मांग को लेकर मंगलवार को कासिमपुर खेड़ी गांव के किसान एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मुआवजे न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र सिह प्रधान और पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक मेरठ धर्मवीर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में एक्सईएन प्रथम कार्यालय में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा एक तो पहले से ही किसान बकाया गन्ना भुगतान न होने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, ऊपर से विद्युत लाइन के तार टूटने से उन्हें काफी नुकसान ओर झेलना पड़ रहा है। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रधान ने बताया विद्युत लाइन टूटने से धर्मवीर की चार बीघा, ओमपाल की तीन बीघा, कृष्णपाल की चार बीघा, जय कुमार पंडित की 2 बीघा और पवन पंडित की चार बीघा ईख जल गई, लेकिन सूचना के बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा । फसल जलने से अब उक्त किसानों के सामने पशुओं के चारे की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने लापरवाही पर कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। बाद में अधिशासी अभियंता एसपी टांक से मिलकर मुआवजे की मांग उठाई। उन्होंने आश्वासन देकर लौटा दिया। इस संबंध में अवर अभियंता गुलशन कुमार ने कहा जांच कर ली है। विद्युत लाइन से किसानों की फसल जली है, मुआवजे के लिए रिपोर्ट भेज दी। इनमें सुखवीर, नवीन, जोगेंद्र, अमरपाल, मदन पाल, तेजपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें