खुलेआम घूम रहे तीन आरोपी, दहशत में परिवार
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के युवक सोनू की हत्या के मामले में परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि तीन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
नौरोजपुर गांव में बच्चों के विवाद में महावीर के मकान में घुसकर पड़ोस के लोगों ने हमला बोल दिया था। इसमे कई लोग घायल हुए थे। युवक सोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। कोतवाली पर मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में शुक्रवार को पीड़ित परिजन ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक दो आरोपियों को ही जेल भेजा है। तीन आरोपी खुलेआम घूम रहे है। इनमें से एक आरोपी दिल्ली में नौकरी कर रहा है। जानकारी देने के बाद भी पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर राधा, पिंकी, पूनम, सतपाल, सोमपाल, देवेंद्र, दीपक, अजय, गोपी मौजूद रहे। एसपी जय प्रकाश ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।