बड़ौत (बागपत)।
न्यू रामनगर में बुधवार की रात में एमसीडी कर्मचारी के घर पर गोली चलाने के मामले में पुलिस बृहस्पतिवार को भी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे उनका परिवार भयभीत है। इस मामले में वरुण न्यू राम नगर समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
बिनौली रोड स्थित न्यू रामनगर कॉलोनी स्थित पिंटू पुत्र जयनारायण दिल्ली में एमसीडी में कर्मचारी है। बुधवार की रात में पिंटू अपनी पत्नी बबीता और बेटे दीपक के साथ घर में बैठा था। इस बीच बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने उनके घर पर फायरिंग शुरू कर दी । उन्होंने भागकर जान बचाई। इस वारदात के कारण कॉलोनी में लोग भयभीत हो गए थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर भाग गए। इस मामले में देर रात पिंटू ने वरुण हिलवाड़ी हाल न्यू राम नगर समेत दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।