खेकड़ा (बागपत)। पुलिस ने होंडा सिटी कार में लदी 10 पेटी देसी शराब के साथ काठा निवासी शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने बताया बृहस्पतिवार की सुबह करीब सात बजे सूचना मिली होंडा सिटी कार में हरियाणा से देसी शराब तस्करी कर भरके लाई जा रही है। तभी पुलिस ने पाठशाला पुलिस चौकी पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान होंडा सिटी कार को तस्कर चालक समेत पकड़ लिया। और उन्हें थाने लाया गया। तलाशी लेने पर कार से हरियाणा से तस्करी कर लाई दस पेटी देसी शराब बरामद हुई। शराब तस्कर सतेंद्र निवासी काठा ने बताया वह शराब को हरियाणा से तस्करी कर बागपत आदि स्थानों पर बेचता है।