फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरैशियान में पशु कटान, पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुराने कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान में पुलिस ने छापामारी कर पशु कटान पकड़ा। आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग करते भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। उनका एक साथी भाग गया। इनके पास से पांच क्विंटल मांस और कटान के उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

बागपत के कुरैशियान मोहल्ले में धार्मिक स्थल के पास शुक्रवार की रात में कुछ लोग मवेशियों का पशु कटान कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर करीब साढ़े 12 बजे पुलिस ने छापामारी की। आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु और टीम के कई सदस्य गोली लगने से बाल-बाल बचे। पीछा करने पर तीन लोग पकड़े । इनका एक साथी भागने में कामयाब हो गया। एसएसआई ने बताया पकड़े गए आरोपी सोनू पुत्र रफीक, आस मोहम्मद उर्फ आसू पुत्र फिदा हुसैन, प्रवीन पुत्र रामदास निवासी खेकड़ा है। उनके पास से भैंसें का पांच क्विंटल मीट बरामद हुआ है। जो मिनी ट्रक (छोटा हाथी) में लाद रहे थे। पशु के अवशेष भी मिलेे हैं। आरोपी शकील पुत्र गनी निवासी मोहल्ला कुरैशियान भागने में कामयाब रहा।

कई बार हो चुका है पशु कटान का पर्दाफाश
बागपत। जनपद में अवैध रूप से पशु कटान धड़ल्ले से हो रहा है। इसका कई बार पुलिस की छापामारी में खुलासा हो चुका है। कभी मकान में पशु कटान होता मिलता है, कभी गली में। पुलिस इस पर रोक लगाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। अफसरों का कहना है कि पशु कटान का पता चलते ही छापामारी कर कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें