फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में बीवी को दे दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में बीवी को दे दिया तलाक
विज्ञापन

बागपत। घर के आंगन में बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। इसी मसले को लेकर शौहर और बीवी की कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्साए शौहर ने अपनी बीवी को तलाक दे डाला। बीवी हकबक रह गई। मोहल्ले में हंगामा हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में शौहर ने भी यह स्वीकार किया कि उसने तलाक दे दिया। बागपत निवासी युवक का कहना है कि उसका निकाह बिहार प्रदेश की रहने वाली एक महिला के साथ करीब छह साल पहले हुआ था। उसके दो बच्चे है। उसकी पत्नी का यह दूसरा निकाह था, इससे पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर में हुई था। पहले पति से उसको चार बच्चे हैं। बच्चे आपस में झगड़ा करते हैं। उसकी पत्नी अपने पहले बच्चों का पक्ष लेती है। कई बार उसको समझाया । शनिवार को भी बच्चों का आपस में झगड़ा हो गया। उसने बच्चों को डांट दिया था। इसी बात पर घर में विवाद हो गया। उसकी पत्नी उससे तलाक मांगने लगी। उसने उसको तलाक दे दिया। बाद में पत्नी ने उसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से कर दी। पुलिस ने उसको पकड़ लिया। उधर कोतवाली पुलिस ने कहा पति-पत्नी का आपसी घरेलू विवाद है। इसे लेकर तलाक का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन

थाने में तलाक पर हो चुका संघर्ष
बागपत। जरा-जरा भी बात पर तलाक देने के मामले सामने आ रहे है। तीन माह पहले महिला थाना में पति ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था। दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट हुई थी। इसको लेकर कोतवाली पर दर्जनों लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें