बागपत। शहर के मोहल्ला ईदगाह निवासी दुकानदार से बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर पुलिस वर्दी में एक युवक ने 28 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसपी से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई।
दुकानदार हाजी मोहम्मद इनाम ने बताया बृहस्पतिवार को करीब साढ़े 10 बजे उनकी दुकान पर पुलिस की वर्दी में एक युवक आया। उसने एक विभाग में उर्दू अनुवादक के पद खाली होनी की जानकारी दी और कहा उसके बेटे की नौकरी लगवा देगा। वह वहां पर ही नौकरी करता है। इसके लिए 30 हजार रुपये की सिक्योरिटी जमा करनी होगी और आठ दिन में नौकरी लग जाएगी। उसने उसको 28 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। शक होने पर जानकारी की तो विभाग में इस तरह की कोई पद खाली नहीं होना पाया गया। आरोपी का भी अभी तक पता नहीं चला। उन्होंनेे शुक्रवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
पत्नी को बरामद कराने की लगाई गुहार
बागपत। खेकड़ा कस्बा निवासी एक युवक ने बताया उसके चार बच्चे हैं। उसकी पत्नी का परिवार के ही लोगों ने पिछले दो साल से अपहरण कर रखा है। इससे वह परेशान है। उसने एसपी दफ्तर पर पहुंचकर अपनी पत्नी को बरामद करने की गुहार लगाई है।