बड़ौत (बागपत)।
महावतपुर बावली गांव में मामूली कहासुनी को लेकर छह लोगों ने धारदार हथियार और तमंचों के बल पर घर में घुसकर हमला बोला। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।
घायलों में पूनम पत्नी अनिल, विद्या पत्नी लाल सिंह, अनिल पुत्र लाल सिंह, सुनील पुत्र लाल सिंह महावतपुर बावली गांव के रहने वाले हैं। उनका पड़ोसी से ही शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । इसी को लेकर छह लोग जो तलवार तमंचे लिए थे, घर में घुसकर हमला बोल दिया और उन पर ईंटों से भी प्रहार किया। इसमें दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में पहुंचकर छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।