फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनो कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनो कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बागपत। नीलामी में छुड़ाई गई कार को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने नैनो कार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह कंपनियों से नीलामी में पुरानी कार खरीदता है और उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर महंगे दामों में बेचता है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान नैनो कार पकड़ी। कार की जांच कराई तो नंबर फर्जी मिला। आरोपी शहजाद पुत्र मेहरबान निवासी पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वह कार कंपनियों से नीलामी में पुरानी कार सस्ते दामों में खरीदता है। इन कारों का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं होता। कार को काटना होता है। वह कार को काटने के बजाय उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर महंगे दामों में बेचता है। 20 से 30 हजार रुपये में कार मिल जाती है। यह कार उसने टाटा कंपनी से नीलामी में छुड़वाई थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें