फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तस्कर गिरफ्तार, 41 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया। गांजा उड़ीसा से तस्कर कर बागपत के कौताना गांव लाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों तस्करों के खिलाफ एनटीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस की सर्विलांस टीम प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में साढ़े तीन बजे मुखबिर की सूचना पर टीम ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवी कलां गांव के पास रिट्ज कार में सवार तीन युवकों को पकड़ा। कार से 41 किलो गांजा व 35 हजार रुपये बरामद हुए। पकड़े गए तस्कर मुस्तकीम पुत्र खुर्शेद निवासी गांव मवी थाना कांधला जनपद शामली, साजिद पुत्र अली शेर निवासी मुंडो गढ़ी घरौंदा जनपद करनाल हरियाणा और शिवम पुत्र संजीव निवासी शास्त्री नगर मेरठ के रहने वाले हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उड़ीसा के जयपुर से तीन हजार रुपये किलो में गांजा खरीदकर लाए थे। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कौताना गांव में हारुन को सप्लाई करना था। गांजा लाने के लिए 20 हजार रुपये तय हुए थे। कौताना से मेरठ के मसरुब को गांजा बेचना था। गांजा की कीमत तीन लाख रुपये के लगभग है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ स्वापक औषधि अधिनियम 1985 की धारा 15 व 18 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें