फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैड़वा में शराब पीने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

संजरपुर कैड़वा गांव में शराब पीने से किसान की मौत हो गई। परिजनों ने देसी शराब के ठेके के सेल्समैन पर मिलावटी शराब बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इस संबंध में मृतक के बडे़ भाई और दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी।
संजरपुर कैड़वा निवासी अजीत सिंह (55) पुत्र रोहताश सिंह अविवाहित था। वह खेती बाड़ी करता था। उसके बड़े भाई एवं दिल्ली पुलिस के सिपाही आजाद सिंह ने बताया कि अजीत सिंह ने मंगलवार की शाम गांव में ही स्थित देसी शराब के ठेके से पव्वा खरीद कर शराब पी। शराब पीने के थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसके मुंह से झाग निकलने लगे। परिजनों ने उसे पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

आरोप है कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने सही इलाज नहीं किया। एक इंजेक्शन लगाने के बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया। डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। परिजनों ने हंगामा किया। रात्रि में उसे मेरठ लेकर चले, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों शव को वापस जिला अस्पताल लेकर आ गए। सूचना पर सिंघावली अहीर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई आजाद ने बताया कि देसी शराब के ठेके का सेल्समैन मिलावटी शराब बेच रहा है। इस कारण उसके भाई की मौत हो गई। सेल्समैन नियमों के विरुद्ध अपने घर में रखकर शराब बेचता है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उसने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। यदि सेल्समैन घर में शराब बेचता है तो इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


....तो बच सकती थी जान
बागपत। मृतक अजीत सिंह की जान बचाई जा सकती थी। भाई आजाद ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज न मिलने के कारण वह कई घंटे तक तड़पता रहा। परिजन चिल्लाते रहे, लेकिन उसका इलाज नहीं किया। एंबुलेंस भी डेढ़ घंटे बाद आई। यदि उसे सही इलाज मिलता और एंबुलेंस समय पर आती तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें