फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महिलाओं के साथ बुर्के में भागा था जावेद रटौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए कुख्यात बदमाश जावेद रटौल पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। उसका 20 दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस जांच में तीन महिलाओं के जावेद को भगाने में मदद करने की बात सामने आई है। पुलिस महिलाओं का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

27 जून को कुख्यात बदमाश जावेद रटौल को जिला जेल से कोर्ट में पेशी पर लाया था। हवालात से पेशी पर ले जाते समय जावेद पुलिस को चकमा देकर भाग गया। बीस दिन बाद भी पुलिस जावेद को नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस कप्तान ने जावेद पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जावेद को भगाने में तीन महिलाओं ने मदद की। बुर्का पहने तीन महिलाएं कचहरी पहुंची। जावेद ने एचसीपी मंतु सिंह को पत्नी से बात करने के लिए कहा था। एचसीपी उसकी बातों में आ गया और उससे उसे पत्नी से मिलने की इजाजत दे दी। इसके बाद जावेद महिलाओं के साथ कचहरी की सीढ़ियों से तीसरी मंजिल पर पहुंचा और बुर्का पहनकर दूसरी सीढ़ी से वापस नीचे आ गया। तीनों महिलाओं के साथ बुर्के में जावेद मैन गेट से बाहर निकला। इसके बाद बाइक पर बैठकर भाग गया। कुख्यात जावेद से रटौल गांव के काजी अफसार हत्याकांड के गवाहों को जान का खतरा बना हुआ। वह उनकी कभी भी हत्या कर सकता है। इस संबंध में एसपी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जिन महिलाओं ने उसकी भागने में मदद की है, उनका भी पता लगाया जा रहा है। जावेद को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें