फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदीप उर्फ पट्टू हत्याकांड की गुत्थी उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदीप उर्फ पट्टू हत्याकांड की गुत्थी उलझी
विज्ञापन

बागपत। फैजपुर निनाना के संदीप उर्फ पट्टू की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाया उलझती जा रही है। पुलिस पहले मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर चल रही थी, लेकिन उसके दोस्त समेत दो युवकों से पूछताछ के बाद ने दूसरे बिंदु पर काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

फैजपुर निनाना गांव में 23 जून की रात्रि को संदीप उर्फ पट्टू (28) की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मां सत्यवीरी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मृतक का यूपी पुलिस भर्ती 2015 में चयन हुआ था। एक जुलाई को उसकी ज्वाइनिंग थी। इस घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा पाई है। हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाए और उलझती जा रही है। पुलिस पहले हत्या को प्रेम प्रसंग से जोड़कर चल रही थी। उसके ही दोस्त पर पुलिस के शक की सुई घूम रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोस्त समेत दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन उनसे कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस ने अब दूसरे बिंदु पर काम करना शुरू कर दिया है। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि हत्या के मामले में कई पुलिस को कई लाइन मिल रही हैं। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें