मामा का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला
मोरना। भांजी की शादी में आए मामा का शव गन्ने के खेत पड़ा मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की शनाख्त की। भोपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच पड़ताल की।
भोपा क्षेत्र के गांव बहुपुरा फिरोजपुर मार्ग पर गन्ने के खेत की सिंचाई नाली में 55 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव शुक्रतारी निवासी मिंटू पुत्र साधूराम ने बताया कि मृतक उसका मामा हैं। बृहस्पतिवार को उसकी बहन की शादी है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए गांव भगवानपुर, थाना छपार निवासी मामा विक्रम पुत्र नैनसिंह सुबह दस बजे गांव पहुंचे। घर से जंगल की ओर चले गए। काफी समय तक घर नहीं लौटने पर मोबाइल फोन पर उनसे संपर्क किया गया। मोबाइल फोन पर घंटी बजती रही, लेकिन फोन रिसीव नहीं हो सका। शाम को उनका शव सड़क किनारे गन्ने के खेत की सिंचाई की नाली में पड़ा मिला। शुक्रताल चौकी प्रभारी चंद्रसैन सैनी ने घटना की जानकारी प्राप्त की तथा मृतक के परिजनों को खबर की।