हिम्मतपुर सूजती के कमल उर्फ कल्लू की मौत के मामले में पुलिस द्वारा न करने से नाराज परिजनों ने एसपी दफ्तर पर धरना देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
परिजनों ने एएसपी को बताया कि हिम्मतपुर सूजती गांव निवासी कमल उर्फ कल्लू पुत्र बालकिशन को गांव का ही पिंकू एक जून को घर से महाराष्ट्र के सहजपुर गांव में कोल्हू में मजदूरी के लिए लेकर गया । चार जून को परिजनों को सूचना मिली की कि कमल की कढ़ा में गिरकर मौत हो गई है। परिजन जब वहां पहुंचे तो शव थोड़ा सा जला था और उसके गले पर निशान थे। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या की है। पिंकू के परिवार से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। उन्होंने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। धरने पर मृतक का पिता बालकिशन, मां राकेश, भाई यशपाल, देशपाल, भाभी बबली, पूनम, रविता, बहन मुन्नी, बिल्लो, कविता, छोटी, ममतेश आदि रहे।