फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

विद्युत निगम की टीम ने शहर में छापेमारी कर बिजली चोरी पकड़ी। जेई ने कोतवाली में 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
अवर अभियंता बागपत रामनिवास ने टीम के साथ मोहल्ला मुगलपुरा, माता कालोनी, ठाकुरद्वारा, जैन मोहल्ले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की। लोगों को बिजली चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा। विद्युत लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। जेई ने मोहल्ला मुगलपुरा निवासी शहजाद, गुलजार, महफूज, फुरकान, शानू, लतीफ, मतीन, नौशाद, मुरस्लीम, संजीव, माता कॉलोनी निवासी अशरफ, इरफान, सचिन गुप्ता, ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी बिलाल, अनीस, जैन मोहल्ला निवासी सचिन जैन के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि उक्त लोग बिजली कनेक्शन काटने के बाद भी विद्युत लाइन पर केबिल डालकर बिजली चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन


तीन का शांति भंग में चालान
दोघट (बागपत)। पुलिस ने दाहा निवासी विकास पुत्र सोमपाल, मोहम्मदपुर खुंटी निवासी अनुज कुमार और ऋषिपाल पुत्र बुद्धु सिंह का शांति भंग की धार में चालान किया। वहीं नंगला कनवाड़ा निवासी वारंटी ऋषिपाल पुत्र सत्यवीर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें