फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना खादर में लाठी-डंडे चले, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सोनीपत के गांव धारा नगर की जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार को यमुना खादर में ग्रामीण आमने-सामने आ गए। कोर्ट के फैसले के बाद जमीन पर काबिज होने पहुंचे ग्रामीणों को मनौली गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। उनकी झोपड़ियों में आग लगा दी। इस दौरान लाठी डंडे चले, इसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने सोनीपत के कुंडली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बागपत की सीमा से सटा धारा नगर गांव वर्ष 1974 में यमुना नदी में आई बाढ़ में तबाह हो गया था। यहां के करीब 50 परिवार बागपत के काठा गांव में आकर रहने लगे और कुछ परिवार सोनीपत के मनौली और टोक्की में रह रहे हैं। गांव की जमीन पर मालिकाना हक को लेकर मनौली और धारा नगर गांव के ग्रामीणों के बीच कोर्ट में प्रकरण लंबित है। कुछ दिन पहले कोर्ट ने धारा नगर गंाव के लोगों के पक्ष में फैसला दिया। बृहस्पतिवार को काठा गांव से अपनी जमीन पर कब्जा करने पहुंचे 30 से अधिक महिला पुरुषों को मनौली गांव के लोगों ने दौड़ा लिया। खादर में लाठी डंडे चले और किसानों का आरोप है कि फायरिंग भी की गई। इसमें दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया । जमीन पर कब्जे के लिए बनाई जा रही झोपड़ियों में आग लगा दी। इससे खादर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काठा से भी सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। मामला सोनीपत के कुंडली क्षेत्र का होने के कारण कुंडली पुलिस मौके पर पहुंची। हमलावर पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया है। काठा में रह रहे रामबीर ने बताया कि उनके ऊपर हमला किया गया। इसमें रामबीर सिंह, कालू, बाबू, कृष्णपाल, बलदेव, रामपाल समेत दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें