फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट करने वाले बाइकर्स सीसीटीवी कैमरे में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

तीन दिन पहले बली ग्राम प्रधान से हजारों रुपये की लूट के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। बाइक सवार तीन बदमाश प्रधान का पीछा कर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
तीन मई को बली गांव के प्रधान भोपाल सिंह से बाइक सवार तीन बदमाशों ने 66900 रुपये की नगदी लूट ली थी और विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। इनके अलावा बदमाशों ने लेखपाल व शिक्षक से भी लूटपाट की थी। प्रधान ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में शनिवार को पुलिस के हाथ महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। बली गेट के अंदर स्थित फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में प्रधान का पीछा करते हुए बाइक सवार तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मेरठ मार्ग से बाइक सवार तीनों बदमाश प्रधान की पीछा कर रहे थे। तीन मई को 12:24 बजे बदमाश प्रधान का पीछा करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं और फैक्ट्री से पांच सौ मीटर आगे चलते ही बदमाशों ने प्रधान से लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की पहचान करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
बागपत। सब्जी मंडी के पास मेडिकल स्टोर से युवक मोबाइल चोरी कर ले गया। स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर मोबाइल चोरी करते हुए कैद हो गया। स्टोर संचालक मेहरबान ने पक्का घाट के पास यमुना से चोर को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को मारपीट कर सौंप दिया। पकड़ा गया चोर पुराना कस्बा बागपत निवासी अफजाल है। पुलिस ने चोर की निशानदेही पर मोबाइल बरामद कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि चोर अफजाल पहले भी ट्रक चोरी में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें