छपरौली (बागपत)।
गाजियाबाद जनपद के थाना निवाड़ी की पुलिस हत्या के मामले में चार अभियुक्तों को लेकर आई और उनकी निशानदेही पर सिनौली के जंगल से किसी मृतक व्यक्ति की खोपड़ी बरामद की।
गाजियाबाद जनपद के थाना निवाड़ी के प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दो माह पहले बॉबी त्यागी पुत्र जयप्रकाश त्यागी निवासी ग्यासपुर जनपद गाजियाबाद की हत्या की। हत्या आरोपियों ने उसका सिर काटकर छिपाया । इस मामले में प्रदीप त्यागी पुत्र चंद्रप्रकाश त्यागी निवासी ग्यासपुर, सुशील त्यागी पुत्र जगन्नाथ निवासी चौबली, बाबू जाटव पुत्र सुरता जाटव, मनोज शर्मा, पुत्र नरेश शर्मा निवासी सिनौली को गिरफ्तार किया । पूछताछ में उन्होंने हत्या करना कबूल लिया और खोेपड़ी को बागपत जनपद के सिनौली गांव के जंगल में छिपाना बताया। इस पर चारों आरोपियों को लेकर बृहस्पतिवार को गाजियाबाद पुलिस छपरौली थाने पहुंची और आरोपियों की निशानदेही पर सिनौली गांव के जंगल से बॉबी की खोपड़ी बरामद की। पुलिस खोपड़ी को अपने साथ ले गई है। उनके साथ एसई रमेश चंद्र, राकेश शर्मा, सुरेंद्र सिंह, विकास शर्मा भी रहे।