फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाक देने पर शौहर समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता का लंबे समय तक उत्पीड़न करने और शौहर के तलाक देने के मामले को एसपी ने गंभीरता से लिया। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में आरोपी शौहर समेत पांच आरोपियों के मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी।
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दो दिन पहले एसपी दफ्तर पर पहुंचकर बताया था कि उसका निकाह 25 अक्तूबर 2015 को लोनी क्षेत्र के एक युवक के साथ हुआ था। निकाह के कुछ माह बाद ससुराल में उस पर दहेज में बाइक और 30 हजार रुपये लाने का दबाव बनाने लगे थे। उसने मायके से 20 हजार रुपये लाकर दे दिए थे, लेकिन बाइक नहीं दे सके। इसी कारण ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया । आरोप है कि उसकी ननद उसके हाथ पकड़ती थी और सास बिजली के तारों से शॉट लगाती थी। आरोपी सास ने तो उसके शरीर पर गर्म चिमटे भी लगाए। इतना ही नहीं आरोपी ससुर उस पर गलत नजर रखता था। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। उसकी तहरीर पर आरोपी आरोपी पति रिजवान, सास जैबुन, ससुर निसार अहमद, ननद गुलजार व रुखसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें