फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक ने मेडिकल स्टोर मालिक से नोटों का थैला छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे मेडिकल स्टोर के मालिक से नोटों से भरा थैला छीनकर भाग रहे सैनिक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा। इस संबंध में मेडिकल स्टोर मालिक ने कोतवाली में नामजद तहरीर दी। पुलिस ने लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

तजेंद्र पुत्र राजपाल आवास विकास कॉलोनी बड़ौत का रहने वाला है। उसका खत्री गढ़ी में मेडिकल स्टोर है। मंगलवार को वह पैदल ही बैग में तीन लाख रुपये की नगदी और कुछ चेक लेकर नगर पालिका परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जा रहा था। जब वह बैंक में जाने के लिए सीढ़ी से चढ़ रहा था, तो तभी एक युवक उसके हाथ में थैला छीनकर भाग लिया। उसके शोर मचाने पर लोगों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया और जमकर धुनाई। उन्होंने उससे छीना गया थैला भी बरामद कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को कोतवाली ले आई। पकड़ा गया युवक धनौरा सिल्वर नगर का अंकित राणा पुत्र जगपाल है। वह जम्मू कश्मीर में राजपूताना राइफल कंपनी में सिपाही के पद पर तैनात हैं। हाल में ही वह 46 दिन की छुट्टी आया हुआ है। उसके खिलाफ तजेंद्र ने लूट के प्रयास की तहरीर दी । पुलिस ने लूट के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पकड़े गए फौजी ने बताया कि उसका पिता कर्जदार हैं और उसकी बहन की शादी भी होनी है। इसके चलते वह परेशान था और इसके लिए ही उसने वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर पकड़े गए फौजी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें