फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप-बेटी हमले के मामले में नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शांति पुरम मोहल्ला पट्टी चौधरान में बाप-बेटी को धारदार हथियारों से घायल करने के मामले में 20 दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करना तो, इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। अब हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार अधिकारियों के चक्कर काटते थक गया, लेकिन उन्हें कोई न्याय नहीं मिला। अब वे सीएम के दरबार में गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

29 नवंबर को पट्टी चौधरान स्थित शांति पुरम में परचून की दुकान करने वाले जयप्रकाश पुत्र रामबीर की दुकान की जब उसकी बेटी परिधि बैठी थी तो मोहल्ले के ही दबंग लोग सामान लेने आए। उन पर पहले भी उधार के पैसे थे, तो उसने सामान देने से मना कर दिया। कुछ समय बाद पांच-छह दबंग लोग आए और उन्होंने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इससे जयप्रकाश की आंख खराब हो गई और परिधि की नाक की हड्डी टूट गई। अब उनका मेरठ इलाज चल रहा है। इस संबंध में तहरीर देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से गुहार लगाई, लेकिन उन्हें वहां भी न्याय नहीं मिला। अब हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं और वे भयभीत है। पीड़ित परिवार ने कहा अधिकारियों से उन्हें न्याय न मिलने पर अब वे प्रदेश के मुख्यमंत्री के दरबार में गुहार लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें