अमीनगर सराय (बागपत)। डकैती की वारदात के बाद नाराज व्यापारियों ने आईजी के सामने ही पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। चौकी पुलिस, सिंघावली अहीर इंस्पेक्टर और सीओ बागपत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विधायक योगेश धामा ने भी नाराजगी जाहिर की। आईजी रामकुमार ने देर रात पूरी चौकी को सस्पेंड कर दिया है। सीओ खेकड़ा संजीव सुमन ने पुष्टि करते हुए बताया कि अमीनगर सराय चौकी इंचार्ज समेत यहां तैनात आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों की शिकायत की जांच चल रही है।
सीओ पर कार्रवाई की मांग, पुलिस मुर्दाबाद
अमीनगर सराय (बागपत)। बृहस्पतिवार को देर रात आईजी रामकुमार मौके पर पहुंचे। सरेआम वारदात से गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। व्यापारियों ने कहा सीओ बागपत और सिंघावली अहीर पुलिस ने गलत भाषा का प्रयोग किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। आईजी ने पूरे मामले की जानकारी ली और जांच कराने का भरोसा दिलाया। विधायक योगेश धामा ने भी आईजी से बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। आईजी ने कहा कि दो दिन में वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस अफसरों के व्यवहार की जांच कराई जाएगी।
गोलियां बरसने लगी तो मची भगदड़
अमीनगर सराय (बागपत)। वारदात के बाद जैसे ही बदमाश फायरिंग करते हुए फरार होने लगे मुख्य बाजार में भगदड़ मच गई। मार्ग से गुजर रहे लोग जाने बचाने के लिए दुकानों में दुबक गए।