बागपत। गौरीपुर गांव की प्रधान के पति ग्रामीणों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया रोड जाम में पुलिस ने दर्जनों लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज किया। जो हादसे के दौरान थे ही नहीं। डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
सोमवार को गौरीपुर गांव की प्रधान के पति श्योचंद के साथ ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम भवानी सिंह खंगारौत को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कुछ दिन पहले दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद गांव के लोगों ने हाईवे को कई घंटे तक जाम किया था। आरोप लगाया पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ जाम करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। जो लोग हादसे के दौरान थे ही नहीं उनके के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की । ग्राम प्रधान के पति ने बताया पुलिस की मदद के लिए उन्होंने शव को उठवाया और उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजाने में मद्द कराई, लेकिन बाद भी पुलिस ने गलत तथ्यों के आधार पर कई लोगों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया, जो गलत है। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर मामले की जांच कराकर मुकदमे निरस्त कराने की मांग की, ताकि उनको बेवजह से परेशान न किया जा सकें। इसमें सुनील, धर्मदास, छोटे, सन्नी, सोनू शर्मा मौजूद रहे।