फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में पुलिस की गोली लगने से गैंगस्टर विकास घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत)। गांगनौली-टीकरी मार्ग पर सूजती चौराहे के पास मुठभेड़ में गोली लगने से गैंगस्टर विकास ढाका घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई। उस पर विभिन्न थानों में हत्या व लूट के आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा पुलिस फोर्स के साथ बुधवार की देर शाम गांगनौली-टीकरी मार्ग पर सूजती चौराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी समय बाइक पर सवार होकर युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके दाहिने पैर मेें गोली लगी और पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से डिस्कवर बाइक, 315 बोर का तमंचा, कारतूस, दो खोखे बरामद किए। एसओ अजय शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश विकास ढाका पुत्र वेदपाल ढाका खेकड़ा का रहने वाला है। वह खेकड़ा थाने का गैंगस्टर है। वह लूट के इरादे से आ रहा था। उस पर विभिन्न थानों में लूट, हत्या के आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को पुलिस कस्टडी में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

सचिन नाई की हत्या में रहा शामिल
दोघट। पुलिस ने बताया कि विकास ढाका चार साल से अपराध की दुनिया में संलिप्त है। उसने 2015 में खेकड़ा में सचिन नाई की हत्या की थी, जिसमें वह जेल गया था। 2017 में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आ गया था। इसके बाद से वह लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। खेकड़ा थाने में उस पर गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट के भी मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें