फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ने खोला था बजरंगी की वायरल तस्वीरों का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वायरल तस्वीरों का राज अमर उजाला ने ही सबसे पहले खोला था। गोलियां मारने के दौरान ही तस्वीरें ली गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच बैठा दी ।
विज्ञापन

बागपत जेल में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की। हत्या के बाद बागपत जेल से वायरल हुई दो तस्वीरों ने मामले को उलझा दिया । पहली तस्वीर में बजरंगी की छाती के बाएं हिस्से में गोली लगने का निशान नहीं दिख रहा था, लेकिन कुछ देर बार ही वायरल हुई दूसरी तस्वीर में गोली लगने का निशान है। अमर उजाला ने सवाल उठाया था कि आखिर वारदात के वक्त कौन तस्वीरें ले रहा था और क्या मौत हो जाने के बाद भी बजरंगी को गोली मारी गई। वायरल तस्वीरों के पीछे आखिर सच क्या है। अमर उजाला ने सबसे पहले इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले पर जांच बैठाई । इस बात की जांच चल रही है कि जिला कारागार से फोटो कैसे वायरल किए, किसने यह फोटो लिए। हत्या की वारदात के बाद जिला जेल के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें