फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों पर शिकंजा कसने की दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों पर शिकंजा कसने की दी हिदायत
विज्ञापन

बागपत। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा की। थानेदारों को जिले में बढ़ रही लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। कोर्ट में विचारधीन मुकदमों में जल्द सबूत पेश करने की बात की। आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों के निस्तारण में बागपत पूरे प्रदेश में अव्वल आया है। इस पर थानेदारों की पीठ भी थपथपाई।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में अपराध नियंत्रण पर समीक्षा बैठक में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने लूट और वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेने को कहा। व्यवस्था सुनिश्चित न करने पर कार्रवाई को भी चेताया। उन्होंने कहा कि गुंडा गैंग, शराब तस्कर और सट्टेबाजी के मामलों पर भी पुलिस सख्ती बरते, थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर महिला को सुरक्षा का भरोसा दिलाए तथा जन शिकायतों व तीन माह से अधिक लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होने न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों में सबूत पेश कर आरोपियों को सजा दिलाने पर भी जोर दिया। 100 डायल कॉल प्राप्त करते ही मौके पर पहुंचने तथा पुलिस भी रात के समय दिल्ली सहारनपुर हाइवे व ईस्टर्न पैरीफेरल पर पेट्रोलिंग में अधिक संजीदगी बरतने को कहा। में साफ सफाई और आने वाले फरियादियों के साथ सही व्यवहार की हिदायत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें