दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजा, हत्या की जांच शुरू
बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से सात माह तक दुष्कर्म करने के आरोप में प्रधान के भतीजे को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और विवाहिता की बड़ी बहन की हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के प्रधान के भतीजे ने उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया और वीडियो क्लिप बना ली। वीडियो क्लिप वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल किया और उससे सात माह तक दुष्कर्म किया। जब विवाहिता की बड़ी बहन ने विरोध किया तो उसे फांसी लगाकर मार दिया था और पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। बृहस्पतिवार को यह मामला कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आसिफ गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और पीड़ित विवाहिता की बहन की हत्या के जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि हत्या के मामले में जांच जारी है।