फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौरोजपुर में युवक पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नौरोजपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र सतीश ने बताया कि शनिवार शाम वह गांव में दुकान पर मोबाइल ठीक कराने जा रहा था। अंधेरा होने के कारण टॉर्च जलाकर रास्ते से गुजरा। इसी दौरान विशेष समुदाय के पांच-छह युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ गली गलौच कर मारपीट की। लोहे के पंच से उस पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। अस्पताल से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। उसने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पत्नी को छोड़ कर चला गया पति
बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी रेशमा ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हरियाणा के जगदीशपुर गांव निवासी पंकज से हुई थी। उसके बाद एक बेटी है। 19 अक्तूबर को उसका पति उसे छोड़कर चला गया। वह अपने मायके में आ गई। उसने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
छपरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में चार माह की बछिया से कुकृत्य करने वाले आरोपी आरिफ पुत्र यूसुफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


गैडबरा में छाया है अंधेरा
दोघट । गैडबरा गांव में कई माह से बिजली के खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है, जिस कारण गांव में अंधेरा छाया रहता है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के नरेंद्र, विपिन, जाकिर, विकास, अय्यूब, नीलू आदि ने बताया कि उन्होंने कई बार प्रधान से शिकायत की, लेकिन लाइटें नहीं बदली गई। उन्होंने डीएम से मामले की शिकायत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें