बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के भागोट में चार दिन पहले खाली कमरे में मिले युवक का शव गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी गांव निवासी आबिद का था। व्हाट्स एप पर वायरल मृतक के फोटो से परिजनों ने पहचान की। मोर्चरी पर पहुंचे परिजनों से चांदीनगर थाना पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शनिवार को लोनी में बहन से झगड़ा हुआ। इसके बाद वह गायब हो गया । युवक की हत्या गोली से नहीं बल्कि नुकीले हथियार से चेहरे पर सिर पर वार कर की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के निशान आए हैं। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा।
भागोट गांव में 30 सितंबर को ढिकौली-बंथला मार्ग पर राज कुमार के खेत के पास खाली पड़े कमरे में युवक का शव पड़ा मिला। उसके चेहरे व सिर पर चोटों के निशान देखकर अंदाजा लगाया कि उसकी गोली मारकर हत्या की। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा। पुलिस ने आसपास के थानों को इसकी सूचना दे दी और सोशल मीडिया पर भी मृतक के फोटो वायरल किए। बुधवार को मोर्चरी पर पहुंचे गाजियाबाद जनपद के निवाड़ी गांव निवासी आशु पुत्र स्वर्गीय रहीसूद्दीन ने बताया कि शव उसके 21 वर्षीय भाई आबिद का है। व्हाट्सएप पर वायरल मृतक के फोटो देखकर उन्हें उसकी पहचान की। इसके बाद वे चांदीनगर थाने से मोर्चरी पर पहुंचे। भाई ने बताया शनिवार को मृतक आबिद छोटी बहन शबाना की ससुराल लोनी में आया । उसने शराब पी रखी । इसी दौरान शराब को लेकर उसका बहन से झगड़ा हो गया। रात आठ बजे के करीब वह झगड़ा कर बहन के घर से चला गया । इसके बाद वह लापता हो गया। वह अविवाहित था। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उसके भाई की हत्या किसने और क्यों की, इसके बारे में उसे कुछ नहीं पता। चांदीनगर थाने के एसएसआई मुनेंद्र सिंह ने मोर्चरी पर पहुंचकर परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी ली। एसएसआई ने बताया कि मृतक को गोली नहीं लगी। उसकी नुकीले हथियार से चेहरे व सिर पर वार कर हत्या की। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को सौंपा। परिजन शव को लेकर वापस घर चले गए।
माता-पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
बागपत। मृतक युवक के भाई आशु ने बताया कि उनके पिता रहीसूद्दीन की 16 साल और मां रूखसाना की दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वे चार भाई थे। सबसे बड़ा आशु, उससे छोटा आरिफ, तीसरे नंबर का मृतक आबिद एवं सबसे छोटा आकिल है। दो बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है। चारों भाई अविवाहित है। तीन भाई कश्मीर में सिलाई का काम करते है। मृतक सीमापुरी दिल्ली में बहन के पास रहता था। वहीं पर परचून की दुकान पर लोडिंग का काम करता था। मृतक आबिद शादियों के सीजन में लाइटिंग का काम भी करता था। शादी के सीजन में वह अपने मामा युनूस निवासी डेरी स्केनर जनपद गौतमबुद्ध नगर के पास चला जाता था।
पुलिस के शव की सुईं जानकारों की तरफ घूमी
बागपत। मृतक आबिद की हत्या क्यों और किसने की, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल है। परिजनों के अनुसार उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। शराब पीकर बहन से झगड़ा हुआ। फिर उसकी हत्या कौन कर सकता है। पुलिस के शक की सुईं उसके नजदीकियों की तरफ घूम रही है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव की शिनाख्त हो गई तो अब केस भी जल्दी ही खुल जाएगा। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी।
लोनी से जुड़े हो सकते है हत्या के तार
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक आबिद की हत्या के तार गाजियाबाद जनपद के लोनी से जुड़े हो सकते है। आशंका है कि उसकी हत्या लोनी में की गई और शव को यहां पर लाकर डाल दिया।
गाजियाबाद के बदमाश, बागपत में कर रहे है अपराध
बागपत। जिले में गाजियाबाद जनपद के बदमाश आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव में 15 सितंबर को किसान देशपाल के ईख के खेत में अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। जिसकी हत्या गाजियाबाद जनपद के ट्रोनिका सिटी निवासी मनोज ने अपने साले अंकित के साथ मिलकर की और शव को यहां पर फेंका। 15 सितंबर की रात में घिटौरा गांव में खरखड़ी थाना लोनी जनपद गाजियाबाद निवासी हरेंद्र गुुर्जर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मकान पर 50 राउंड फायरिंग की। इनके अलावा पर जिले में गाजियाबाद के बदमाशों ने कई घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस इन पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।