फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियान मोहल्ले में दो पक्षों में संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियान में दवाई के रुपयों को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले। झगड़े में दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी डॉ. रिजवान ने बताया कि उसका मोहल्ला व्यापारियान में क्लीनिक है। मंगलवार की सुबह यामीन बुखार की दवाई लेने आया। उन्होंने उसे बुखार की दवाई दे दी। जब उससे दवाई के दो सौ रुपये मांगे तो उसने रुपये देने से मना कर दिया और गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर पांच-छह लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें डॉ. रिजवान, उसका बेटा डॉ. सादाब खान व भतीजा रियाज खान घायल हो गए। वहीं यामीन के बेटे सलमान ने बताया कि उन्हें एक्सपायर डेट की दवाई दे दी गई। जब डॉ. रिजवान से शिकायत की तो उन्होंने उल्टे उसके साथ मारपीट की। बचाव में आए उसके चाचा अरशद को भी नहीं बक्शा। उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई धर्मेन्द्र सिंह संधू ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें