बड़ौत (बागपत)।
अमीनगर सराय रोड पर गाड़ी मैकेनिक के रुपये मांगने पर आठ-दस लोगों ने घेरकर दो लोगों की पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी उनकी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने दो को हिरासत मेें लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है।
घायलों मेें मुकेश पुत्र श्रीपाल और सुनील पुत्र राजपाल बिनौली रोड बड़ौत के रहने वाले है। दोनों गाड़ी मैकेनिक हैं। रविवार को शाम के समय उनके पास कुछ लोग आए और उन्होंने कहा कि गाड़ी ठीक करानी है और उन्हें अमीनगर सराय रोड पर बुलाया। गाड़ी ठीक करने के रुपये बताए। इस दौरान उनकी कहासुनी हो गई, तभी आठ-दस लोग आए और उन्हें घेरकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी हमलावर पुलिस से भी भिड़ गए। बाद में सख्ती कर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।