फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होर्डिग लगा रहे मजदूर की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर ठेकेदार की मौजूदगी में होर्डिंग लगा रहे एक मजदूर को बिजली का करंट लग जाने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। दिलशाद (25) पुत्र स्व. नूर मोहम्मद गांव पांची थाना चांदीनगर का रहने वाला था। वह होर्डिंग लगाने वाले ठेकेदार के यहां पर मजदूरी करता है। शनिवार को वह बिनौली रोड पर ठेकेदार की मौजूदगी मेें होर्डिंग लगा रहा था, तभी ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से उसका हाथ टच हो गया और वह बिजली से बुरी तरह झुलस गया। उसे तुरंत दिल्ली ले जाया गया, जहां रविवार की तड़के उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों मेें कोहराम मच गया। रविवार को कोतवाली पर पहुंचकर परिजनों ने ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें