कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक को बंधक बनाकर मारपीट एवं अमानवीय कृत्य करने के मामले में ग्राम प्रधान सहित सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में विगत रविवार को 25 वर्षीय युवक पर चोरी का आरोप लगाकर कुछ लोग उसे जबरन घर में खींच ले गए थे। पिस्टल, तमंचे, राइफल के बट मार कर युवक की पिटाई की। उसके साथ अमानवीय कृत्य किया । उसके प्राइवेट पार्ट पर पिस्टल से प्रहार किए। आरोपी उसे बाहर गली में फेंक गए। पीड़ित युवक ने कोतवाली पहुुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान राजू उर्फ राज कुमार, उसके भाई नीटू उर्फ यतेंद्र, अमित सहित चार अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में उसके साथ अमानवीय कृत्य की पुष्टि नहीं हुई। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।