फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर हमले के मामले में सात पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

अहैड़ा गांव में परिवार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पीड़ित पक्ष ने सात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

अहैड़ा गांव में चार दिन पहले दो दोस्त समीम पुत्र राजूद्दीन और आदिल पुत्र सईद के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई । परिजनों ने दोनों युवकों को शांत कर दिया। विगत रविवार को समीम ने अपने साथियों के साथ आदिल के घर पर बोला। इसमें आदिल, नौशाद, जावेद, दिलशाद, समीना, वरिसा, माफिया, सलीम व सईद घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। इस मामले में आदिल के भाई जावेद ने मकसूद, रोजू, शहजाद, शाहिद, साजिद, समीम, वसीम के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। जल्दी ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें