फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की हत्या के लिए इंसाफ की मांग के लिए भटक रहा पीडिता पिता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
किशनपुर बराला का एक पिता अपने बेटे की हत्या मेें न्याय की गुहार लगाते थक गया है, सात माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उसने मेरठ आईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सूबे सिंह पुत्र रघवीर निवासी किशनपुर बिराल ने आईजी को दिए ज्ञापन में बताया उसका बेटा राहुल आठ अक्तूबर 2017 बड़ौत में बिजली का बिल जमा कराने गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। दो दिन बाद उसका राहुल का शव फतेजपुर के जंगल मेें आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उन्होंने पुलिस ने जानकारी दी। उन्होंने बताया उसके बेटे के साथ एक दिन पहले दो युवकों के साथ झगड़ा हुआ । इनके खिलाफ रमाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने उन्हेें छोड़ दिया । उन्होंने बेटे की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन सात माह बाद पुलिस करवाई नहीं कर रही है। आरोपियों के परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला संदिग्ध है और आत्महत्या करने की आशंका है, इसलिए कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें