फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया गांव में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर नया गांव में ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मशीनों के आगे थ्री व्हीलर खड़ा कर सड़क निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की ठेकेदार से तीखी झड़प हुई। ग्रामीणों ने कहा यदि गांव में ब्रेकर नहीं बनाया तो सड़क निर्माण नहीं होने देंगे। देर शाम तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीण मेरठ-बागपत मार्ग पर एकत्रित हुए और सड़क निर्माण कर रहा रहे ठेकेदार से ब्रेकर बनाने की मांग की, ठेकेदार ने ब्रेकर बनाने से इंकार कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी कर मशीन के आगे थ्री व्हीलर खड़ा कर सड़क निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र है। आए दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रही है। यहां पर प्राथमिक विद्यालय, धार्मिक स्थल होने के कारण दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। यहां पर ब्रेकर बनाया जाए। ठेकेदार ने कहा कि जब तक एसडीएम उन्हें लिखित में नहीं देते, तब तक यहां पर ब्रेकर नहीं बनाया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा जब तक ब्रेकर नहीं बनाया जाएगा, तब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होने देंगे। देर शाम तक सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें