बड़ौत (बागपत)।
मंगलवार की रात में पंच मुखी मंदिर में पूजा कर रहे एक छात्र को पांच-छह लोगों ने मंदिर से घसीटकर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
घायल शुभम पुत्र विरेंद्र बड़ौली रोड का रहने वाला है। वह कक्षा 10 का छात्र है। मंगलवार की रात में वह मंदिर में पूजा करने गया ा। जब वह पूजा कर रहा था तो पांच-छह युवक आए और उसे घसीटकर मंदिर से बाहर ले आये और उसकी डंडो-बेल्टों व धारदार हथियारों से पिटाई कर अधमरा कर दिया और बाद में वे उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुके थे। उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है। वही नेहरू रोड पर मकान के विवाद को लेकर भाइयों ने मनोज पुत्र अतर सैन जैन को घर में बंद कर तमंचों की बटों से पीटकर अधमरा कर दिया।