फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवाड़ा खादर में पुलिस का छापा, ट्रक मालिक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निवाड़ा के यमुना खादर में एक बार फिर बालू के अवैध खनन के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस की टीम ने मंगलवार को छापामारी की। पुलिस ने रेत से लदे एक ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने ट्रक मालिक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

यमुना किनारे बसे अधिकांश गांवों से अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे निवाड़ा के यमुना खादर से ट्रक में बालू लादने की पुलिस को जानकारी मिली। पुलिस की टीम ने छापामारी की। पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने रेत से लदे ट्रक को कब्जे में ले लिया। उसके नंबर और कागजों की जांच की। कोतवाली के एसआई बाजीलाल भास्कर ने बताया पकड़ा गया ट्रक निवाड़ा गांव के रियाजूद्दीन का है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बालू खनन करने में कौन-कौन शामिल हैं। इनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले ही फैजपुर-निनाना के यमुना खादर से बुग्गियों में बालू ले जाते शिकोहपुर गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया । इससे पहले भी पुलिस कई लोगों को बालू खनन करने के आरोप में पकड़ चुकी है। यमुना से बालू लाकर निवाड़ा गांव में स्टाक किया। अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें