फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार टूटने को लेकर संघर्ष, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। ललियाना गांव में स्कूली गाड़ी की खंभे में टक्कर लगने से विद्युत लाइन का तार टूट गया। इसको लेकर गाड़ी चालक और पड़ोसी के बीच संघर्ष हो गया। इसमें एक युवक घायल हो गया। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

ललियाना गांव निवासी सुरेश शर्मा स्कूल की गाड़ी चलाता है। वह सोमवार सुबह गली से गाड़ी निकल रहा था, इसी दौरान गाड़ी की साइड बिजली के खंभे में लग गई। इससे विद्युत लाइन का तार टूटकर पड़ोसी भूषण शर्मा के मकान के पास गिर गया। उसने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जो झगड़े में बदल गई। इस दौरान पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें भूषण शर्मा गंभीर घायल हो गया। इससे हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची चांदीनगर पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। बाद में थाने में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत की।

अपहृत महिला बरामद, दो हिरासत में
बागपत। फैजपुर-निनाना गांव की एक महिला लापता हो गई । उसके पति ने अपहरण करने का आरोप लगाकर कोतवाली में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है, साथ ही दो युवकों को पुलिस कोतवाली ले आई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। इसको लेकर कोतवाली पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। उधर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें