फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी के सामने दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की रात्रि में चोर इंजीनियरिंग वर्कशाप की दुकान से हजारों के इलेक्ट्रानिक्स उपकरण चुराकर ले गए। पीड़ित ने पाठशाला चौकी में तहरीर दी।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पाठशाला पुलिस चौकी के सामने ग्राम मवी कला निवासी संजीव पुत्र महेंद्र की इंजीनियरिंग वर्कशाप की दुकान है। मंगलवार की रात में चोरों ने दुकान की दीवार में कुम्बल करके हजारों रुपयों कीमत के ऑक्सीजन सिलिंडर, एलपीजी सिलिंडर, मोटर, ग्राइंडर आदि चोरी कर लिए। बुधवार की सुबह जब संजीव दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। पीड़ित दुकानदार ने पाठशाला पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर देकर चोरी गए सामान को बरामद करने की मांग की। पुलिस चौकी के सामने दुकान में चोरी होने से दुकानदारों में पुलिस के प्रति कड़ा आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें