बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती प्रेम-प्रसंग के चलते अपने ही मामा के साथ घर से फरार हो गई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का अपने ही मामा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के चाचा के घर पर कई माह से मामा रहता था। 11 अप्रैल की रात को युवती परिजनों को नींद की दवा खिलाकर मामा के साथ फरार हो गई। परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ युवती को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि युवती को जल्दी ही बरामद कर लिया जाएगा।
युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ा
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।