सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बिलौचपुरा गांव अनुसूचित जाति के परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस सही कार्रवाई नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा आरोपियों पर सही धाराएं नहीं लगाई। एएसपी को ज्ञापन देकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।
अनुसूचित जाति के पीड़ित परिवार ने एएसपी को ज्ञापन देकर बताया 13 मार्च को पांच युवकों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों व सरियों से हमला किया। इससे आकाश गंभीर घायल हो गया। महिलाओं से अभद्रता कर मारपीट की। एक युवती के गले से सोने की चैन खींचकर ले गए । पीड़ित सुभाष वाल्मीकि ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों से सांठ गांठ कर भूरा और सरवन जाटव के खिलाफ हल्की मुकदमा दर्ज किया। जबकि तीन युवकों के नाम निकाल दिए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 395 बढ़ाने एवं पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एएसपी रण विजय सिंह ने शिकायत की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसमें श्याम बाबू, विनोद कुमार, मनोज कुमार, राकेश, महावीर सिंह, जग्गन सिंह, सोहनवीरी, ओमवीरी, रेखा आदि रहे।