जिला अस्पताल में नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। चिकित्सकों के समझाने पर शांत हुए परिजन। बाद में परिजन बच्चे के शव को लेकर चले गए। प्रसूता का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मोहल्ला देशराज बागपत निवासी गुलजार ने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार को उसकी पत्नी अख्तरी ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के दौरान ही नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। चिकित्सकों पर उपचार में देरी व लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। चिकित्सकों ने परिजनों को समझा कर शांत कराया। बाद में परिजन नवजात के शव को लेकर दफनाने के लिए चले गए। प्रसूता का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस संबंध में सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि प्रसूता को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया था। समय से उसका उपचार किया गया। परिजन जो आरोप लगा रहे है, वे गलत है। चिकित्सकों का सभी मरीजों के प्रति एक समान व्यवहार रहता है।